---Advertisement---

प० बंगाल 8:ईडी फुल एक्शन में मंत्री सुजीत घोष, विधायक तापस राय, पूर्व मेयर सुबोध चक्रवर्ती के यहां रेड

On: January 12, 2024 6:57 AM
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल: नगर निगम भर्ती घोटाले में ईडी कि पश्चिम बंगाल में बड़े एक्शन की खबर है। तृणमूल कांग्रेस के मंत्री सुजीत घोष समेत टीएमसी विधायक तापस राय दमदम नगर पालिका के पूर्व मेयर सुबोध चक्रवर्ती के यहां ईडी ने दबिश दी है। इस छापामारी में ईडी अफसरों के साथ-साथ भारी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान मौजूद हैं।

ईडी की कार्रवाई के खिलाफ टीएमसी महासचिव कुणाल घोष ने कहा, ईडी जो कर रही है वह राजनीतिक रूप से प्रतिशोध पूर्ण कार्रवाई है। यह बीजेपी के निर्देश पर हो रहा है।बीजेपी हार गई है, उनके पास टीएमसी का सामना करने की ताकत नहीं है।इसलिए वे एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। सीबीआई ने शुभेंदु के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

टीएमसी नेता शशि पांजा ने कहा, अभी पार्टी के बयान के लिए इंतजार कीजिए लेकिन यह साफ है, इस छापेमारी के पीछे राजनीतिक एजेंडा है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि चोरों के घर पर छापेमारी हुई है। बंगाल के युवा और यहां की जनता इन लोगों को जेल के पीछे देखना चाहती है।

बता दें कि इसके पहले पश्चिम बंगाल में राशन घोटाला मामले में जांच करने पहुंची ईडी की टीम पर हमला हुआ था।ईडी नॉर्थ 24 परगना में शाहजहां शेख के ठिकाने पर छापेमारी करने पहुंची थी, तभी कुछ लोगों ने टीम पर हमला कर दिया था और वाहनों के साथ तोड़फोड़ की थी। शाहजहां शेख के खिलाफ ईडी ने लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। मामले को लेकर राज्यपाल भी काफी गंभीर हैं। उन्होंने शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। जबकि वह फरार बताया जा रहा है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now