---Advertisement---

आजसू बुद्धिजीवी मंच की बैठक संपन्न

On: January 16, 2024 6:18 AM
---Advertisement---

मुरी :- सिल्ली प्रखंड अंतर्गत 15 जनवरी (सोमवार) को सिल्ली स्टेडियम परिसर में आजसू बुद्धिजीवी मंच के प्रखंड कमिटी, राहे प्रखंड कमिटी एवं सोनाहातू प्रखंड कमिटी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस अतिआवश्यक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू सुप्रीमो झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय बिधायक श्री सुदेश कुमार महतो उपस्थित हुए।आज की बैठक में आगामी लोकसभा एवं बिधानसभा पर मुख्य रुप से फोकस किया गया तथा आजसू बुद्धिजीवी मंच का बिस्तारिकरण, एवं शशक्तिकरण पर जोर दिया गया। बैठक में डोमन सिंह मुंडा को केन्द्रीय अध्यक्ष एवं डा.मुकून्द चन्द्र मेहता को केन्द्रीय सचिव बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किए एवं बधाई दिए। मंच का संचालन लंबोदर महतो ने किया।आजसू बुद्धिजीवी मंच इस बैठक में सोभाग्य वश सिल्ली प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाईक, पूर्व जिला परिषद गौतम कृष्ण साहु,पूर्व मुखिया योगेश्वर महतो ,आजसू बुद्धिजीवी मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी 87 वर्षीय भूदेव चन्द्र महतो के आकस्मिक निधन पर एक मिनट का शौक संवेदना ब्यक्त किए।मकर संक्रांति के उपलक्ष में मुख्य अतिथि के साथ सभी बुद्धिजीवी मंच के सभी पदाधिकारियों ने दही चूड़ा एवं तिल लड्डू ,मुढ़ी लड्डू का आनंद लिए। बुद्धिजीवी मंच के रासबिहारी जी के नेतृत्व में मुढ़ू निवासी मधुसूदन महतो ने आजसू बुद्धिजीवी मंच में सम्मिलित हुए।आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने अंग वस्त्र एवं फूल माला देकर अंगिकार किया।
बैठक में आजसू बुद्धिजीवी मंच सिल्ली के प्रखंड अध्यक्ष विजय चन्द्र महतो,केन्द्रीय कमिटी के सचिव लंबोदर महतो,वरिष्ठ पदाधिकारी धीरेंद्र नाथ महतो,विजय प्रसाद मंडल,रतन लाल गुप्ता, गणेश चन्द्र साहू, रतन लाल महतो,भागवत सोनार,रासविहारी महतो, पद्मलोचन महतो,सुचाँद महतो,सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, सुबोध कुमार महतो,मधुसुदन महतो,तरूण कुमार सिंह, श्रीधर महतो, जनार्दन महतो,कालीचरण महतो,मधुसुदन महतो,राहे प्रखंड अध्यक्ष जलेश्वर महतो,सोनाहातू प्रखंड अध्यक्ष लखीन्द्र महतो, संजय सिद्धार्थ, सुशील कुमार महतो
एवं बुद्धिजीवी मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी भजोहरी महतो उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य अतिथि ने हमारे बिधानसभा में जो भी योजनाऐं चल रही है जैसे जल नल योजना,शिक्षा के लिये बस सेवाओं, पुस्तकालय, कोचिंग की वयवस्था, छात्रावास की वयवस्था पर जोर देते हुए बुद्धिजीवीयों को नजर रखने कहा गया। प्रत्येक स्कूल पर जब भी शिक्षक अभिभावकों की मिटिंग होगी तो आपलोग भी चार पाँच अभिभावक के रुप में छात्र छात्राओं को मार्गदर्शक के रूप में सम्मिलित होकर अभिभावकों पर अपना विमर्श करें।सर्वसम्मति से एक निश्चित तिथि लिया गया ताकि बहुत जल्द सिल्ली बिधानसभा स्तरीय सभी बुद्धिजीवीयों की बैठक रखी जाय। उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के बाद 24 जनवरी को सतिघाट पर नवनिर्माण मंदिर की आधारशिला बुद्धिजीवी को गवाही बनाकर करने का विचार दिया।उस दिन तीनों प्रखंडों के प्रत्येक गांव से बुद्धिजीवी शामिल होंगे।मुख्य अतिथि ने बुद्धिजीवी दम्पती को समुह बनाकर तीर्थाटन जाने के लिए प्रस्ताव दिया, जो बुद्धिजीवीयों का बहुत दिनों का प्रस्ताव था। सभा के अंत में लंबोदर महतो ने संबोधित करते हुए कहा सब अपने अपने क्षेत्रों में जाकर अपने कार्यों को कार्यान्वयन किजिये।श्री महतो ने अंत में धन्यवाद देकर सभा को संपन्न किए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now