---Advertisement---

मुरी टुगरी पार्क में ग्राम देवता का पूजा अर्चना के साथ टुसू मेला का आयोजन

On: January 17, 2024 2:37 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- मुरी टुगरी विकास समिति के द्वारा पार्क में टुसू मेला का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने सुबह उठकर स्नान करके टुंगरी ग्राम देवता का पूजा अर्चना किया तत्पश्चात सफेद मुर्गा की बली ग्राम देवता को दी गई साथ-साथ यह बली आसपास के गांव में सुख समृद्धि के लिए दी जाती है। वही आसपास के गांव के महिलाओं के द्वारा टुसू लेकर मेले में नाचते गाते हुए पहुंची स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो के द्वारा उत्कृष्ट टुसू को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं मेला कमेटी के द्वारा मुर्गा लड़ाई में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। बताते चले की वर्षों से गांव वालों के द्वारा ग्राम देवता की पूजा अर्चना किया जाता है तथा उनका मानना है कि गांव में किसी प्रकार का आपदा आता है तो ग्राम देवता अपने घोड़े पर सवार होकर गांव वालों का रक्षा करते हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now