झारखंड

भाजयुमो जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में नव मतदाताओं का कराया गया पंजीकरण

झारखंड वार्ता न्यूज़

गढ़वा:- भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में नव मतदाता सम्मेलन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में 7820078200 पर मिस कॉल कराकर एवं मैसेज में लिंक के माध्यम से नव मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन कराया गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विभिन्न संस्थानों में युवाओं के बिच सम्पर्क किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि 25 जनवरी को नव मतदाता सम्मेलन में हजारों युवा शामिल होंगे। मतदाता दिवस के अवसर पर विधानसभा स्तरीय नव मतदाता सम्मेलन गढ़वा विधानसभा क्षेत्र का गढ़वा में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश का चौतरफा विकास हुआ है। नरेंद्र मोदी सरकार में भारत का सम्मान विश्व में बढ़ा है। देश का बच्चा-बच्चा आशा भरी निगाहों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर देख रहा है। नव मतदाता सम्मेलन में वैसे युवा शामिल होंगे। जिनकी उम्र 18 वर्ष से ज्यादा है। नव मतदाता सम्मेलन में गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल से बुथ स्तर से युवाओं को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित के लिए काम कर रहे हैं। त्याग, तपस्या के दम पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पूरा विश्व भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है।

मौके पर मुख्य रूप से भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी बिपीन तिवारी, गोवावल मंडल, महामंत्री अनीत तिवारी, अंकित कुमार सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।