---Advertisement---

श्री बंशीधर नगर: प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

On: January 17, 2024 7:10 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा):– प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को आसन्न लोकसभा निर्वाचन 2024 को देखते हुए मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर प्रखंड के सभी मतदान केंद्र वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बैठक किया. बैठक में उपस्थित एल.आर.डी.सी मो0 अब्दुश शमद ने प्रधानाध्यापकों से मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों से मतदान केंद्रों पर रैम्प,बिजली,पानी,शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यदि उक्त कार्य कराने में किसी प्रकार की परेशानी हो तो उसकी जानकारी देंगे. प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों को मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं से सबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी विकास जायसवाल, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार विश्वकर्मा, सुधीर चौबे,अविनाश कुमार,अखिलेश प्रसाद,रमेश प्रसाद,संजय कुमार,सुजीत कुमार यादव,नीलम पांडेय,संध्या कुमारी,अनूप कुमार विश्वकर्मा, विनोद ठाकुर,ज्ञान प्रकाश,निर्मल कुमार,राजनाथ राम,चंद्रदेव राम सहित सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें