
सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड अंतर्गत छोटा चांगडू में गुरुवार को निलगिरी मेला का आयोजन मेला कमेटी के द्वारा किया गया। यह मेला चांडरी बुरु मेला के नाम से भी जाना जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मेला लगभग 35 वर्षों से लग रहा है। मेला में विभिन्न गांवों से लोग मेला देखने आए थे। मेला में हर तरह की दुकानें सजी थी। मेला हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न भी हुआ। मेले में विभिन्न गांव से महिलाएं लोकगीत गाते हुए टुसु लेकर पहुंची थी। मेला में मुख्य अतिथि के रूप में सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो उपस्थित थे। मेले में चारों ओर पारंपरिक गीत, ढोल नगाड़े बज रहा था जिसका ग्रामीणों ने आनंद उठाया। मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगे थे एवं वृद्ध बुजुर्ग लोगों को घरेलू सामान खरीदते हुए देखा गया।




