
सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड अंतर्गत शुक्रवार को आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार बंसारूली के महुआ टोली और जामनीटाड में विधवा महिला, वृद्ध व्यक्ति और असहाय लोगों के बीच बढी कड़ाके ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया। पार्टी की तरफ से ग्रामीणों को बताया गया कि गरीब एवं असहाय लोगों के समस्या के निदान के लिए पार्टी हमेशा खड़ी रहेगी और हर संभव मदद करने का प्रयास करेगी। इस मौके पर गौतम कृष्ण साहू, उप प्रमुख आरती देवी, क्षेत्रीय प्रभारी लक्ष्मण महतो, ग्राम प्रभारी प्रेमचंद हजाम, सोमरा माझी, धनेश्वर बेदिया, उमेश महतो, शंकर महतो, केशव महतो, रॉबिन साहू, विश्वनाथ महतो ,रीता देवी, संजू देवी, पूरण माँझी समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।




