झारखंड

रामोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए विशेष टीम का गठन

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- राजधानी रांची में रामोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट है। जगह-जगह पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। साथ ही संवेदनशील स्थानों में पुलिस की खास नजर है। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए पुलिस की खास टीम बनाई गई है। उत्सव के माहौल में कोई खलल ना पड़े और समाज में तनाव ना फैल सके इसे लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। राजधानी के वैसे इलाके जहां पूर्व में सांप्रदायिक तनाव के मामले सामने आ चुके हैं, वैसे इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।