सिल्ली – रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले देशभर के मंदिरों और तीर्थस्थलों की साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि दर्शन अयोध्या के रांची जिला संयोजक विनय महतो धीरज ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया।इसके तहत उन्होंने सिल्ली के पतराहातू में स्थित विष्णुपाद मंदिर एवं दुर्गा मंदिर सताकी में साफ-सफाई की।इस दौरान विनय महतो धीरज ने कहा कि अयोध्या में कल 500 साल का इंतजार खत्म हो जाएगा. 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद रामलला अपने अस्थायी टेंट से दिव्य और भव्य मंदिर में प्रवेश करेंगे.वाकई यह ऐतिहासिक क्षण होगा.हर कोई 22 जनवरी के ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रहा है। उन्होंने मौके पर विभिन्न मंदिरों में महावीर झंडा , पताका और दीपक का भी वितरण किया।उन्होंने सभी से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर परगना क्षेत्र के मंदिर और तीर्थस्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाने तथा अपने अपने घरों में दीपक जलाने का आग्रह किया है। अभियान में मुख्य रूप से मेघनाथ महतो, निखिल महतो, सुरेंद्र स्वांसी आदि मौजूद थे।
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पहले भाजपा नेता विनय महतो धीरज ने की मंदिर की सफाई एवं झंडा का वितरण











