---Advertisement---

महुआडांड़: मंदिरों में उमड़ा हुजूम; निकाली गई प्रभु श्रीराम की जीवंत झांकी

On: January 22, 2024 3:50 PM
---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता

महुआडांड़ (लातेहार):- अयोध्या धाम में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महुआडांड प्रखंड स्थित चटकपुर, गोठगांव, चैनपुर, हामी, लोध, ओरसापाठ, मेढ़ारी, सेम्बरबुढ़नी, अम्बवाटोली, महुआडांड, रेंगाई, बासकरचा, सोहर, चम्पा, नेतरहाट, बराही आदि समेत सभी ग्रामों में अवस्थित सभी मंदिरों में सोमवार को सनातन धर्मावलंबियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस अवसर पर मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विशेष पूजा अर्चना की गई एवं भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर झंडा, बैनर और रामधुन से राममय हो गया महुआडांड प्रखण्ड। भक्ति भाव मे लोग डुबे रहे।

इस पावन बेला पर महुआडांड स्थित दुर्गा बाड़ी परिसर में पंडित सर्वेश पाठक के द्वारा विशेष पूजा अर्चना कराई गई। भगवान राम, माता सीता एवं लक्ष्मण जी आकर्षक झांकी भी निकाली गई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। मौके पर हिन्दू महासभा के उपाध्यक्ष शंभु प्रसाद, महामंत्री भानु प्रसाद, बजरंग दल के पलामू विभाग सह संयोजक सुरज साहु, विहिप के प्रदीप जायसवाल, आरएसएस के राजन प्रसाद, बृजमोहन जायसवाल, राकेश कुमार, संदीप प्रसाद, मनोज गुप्ता, विजय जयसवाल आदि समेत सैंकड़ो की भारी संख्या में महिला पुरूष व बच्चे आदि सनातन धर्मावलम्बी मौजूद थे।

इस मौके पर दूर्गा बाड़ी परिसर में हिन्दू महासभा की और से भंडारा का भी आयोजन किया गया। वहीं महावीर मंदिर में हिन्दू युवा वाहिनी के बैनर तले विशेष महाआरती का भी आयोजन किया गया तथा उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आर्यन संघ के द्वारा डीपाटोली की साज सज्जा करते हुए भंडारा का भी आयोजन किया गया है।

विधी व्यवस्था संधारण को लेकर पुरी तरह से चाक-चौबंद रही प्रशासन

अयोध्या धाम में होने वाले राम मंदिर प्रांण-प्रतिष्ठा को लेकर महुआडांड प्रखंड में महुआडांड एसडीएम बिपिन कुमार दुबे, बीडीओ अमरेन डांग, सर्किल इंस्पेक्टर धर्मदेव पासवान व थाना प्रभारी आशुतोष यादव के नेतृत्व में प्रखंड प्रशासन पुरी तरह से चाक-चौबंद रही। हर संवेदनशील गली व चौराहे पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस बल पुरी तरह से मुस्तैद थी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार