झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत से ईडी की पूछताछ मामले में CRPF पर एफआईआर दर्ज

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी के द्वारा पूछताछ वाले मामले में CRPF पर FIR दर्ज कराया गया. प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने पर सीआरपीएफ पर दर्ज किया एफआईआर दर्ज कराया गया है. इस मामले में 03 एफआईआर दर्ज किए गए हैं. सीआरपीएफ, जेएमएम और भीम आर्मी के खिलाफ गोंदा थाने में मामला दर्जा हुआ है.

धारा 144 के उलंघन और प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है. जेएमएम कार्यकर्ताओ के साथ भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर भी एफआईआर दर्ज हुआ है. इसके साथ ही हाई सिक्युरिटी जोन में सीआरपीएफ के सैकड़ों जवानों के आने के कारण सीआरपीएफ पर भी मामला दर्ज किया गया. टाउन सीओ के लिखित शिकायत पर FIR दर्ज हुआ है. मामले की जांच में गोंदा थाना की पुलिस जुटी हुई है.

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।