---Advertisement---

महुआडांड़: ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

On: January 23, 2024 12:30 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

लातेहार:- अखिल भारतीय विधार्थी परिषद महुआडांड़ के सदस्यों ने सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों संग नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाया एवं उनके पराक्रम पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में दीप जलाकर एवं राष्ट्रनायक सुभाष चन्द्र बोस जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर अभाविप नगर अध्यक्ष सह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य चंदन बेसरा एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उज्जवल धनुष ने किया.

उसके बाद अपने वक्तव्य में श्री बेसरा ने कहा की माँ भारती की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं उनका जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा, वहीं उज्जवल धणुष ने कहा की भारत के रोम रोम में आज़ाद हिंद फौज के माध्यम से स्वतंत्रता के प्राण फूंकने वाले आज़ादी के देवता के कहने पर लाखों भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े और अपना सब कुछ बलिदान किया, आई सी एस जैसी सुख आराम की नौकरी को ठोकर मारने वाले, उनकी वीरता और देशभक्ति हमें प्रेरणा देती रहेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य श्री चंदन बेसरा, सहायक शिक्षक शैलेंद्र सिंह, अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उज्जवल धणुष, नगर सह मंत्री भोला बड़ाइक, रोहित सोनी, विनित पाठक समेत अन्य शिक्षक एवं दर्जनों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स