---Advertisement---

नेताजी सुभाष जयंती के मौके पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर, 125 यूनिट रक्त संग्रह

On: January 23, 2024 4:49 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई और टीएमएच ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. शिविर से पहले विश्वविद्यालय प्रांगण में नेताजी की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किया गया।रक्तदान शिविर में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य कर्मचारियों ने रक्तदान किया। शिविर में कुल 125 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के एनएसएस इकाई के कार्यक्रम समन्वयक अभिनव कुमार ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है. प्रतिदिन मांग के अनुसार रक्त की आपूर्ति नहीं हो पाती है।इसलिए इस तरह के रक्तदान शिविरों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने इस रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए टीएमएचब्लड बैंक के कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया।शिविर में विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रसन्नजीत दास, अभीजीत भेज, मानस नायक, सुमित महतो, डॉ मनीष रंजन और अरूप दास ने रक्त दान किया।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने इस कार्यक्रम की सराहना की और समाज के विकास में विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए एनएसएस ईकाई के स्वंयसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

.कार्यक्रम को सफल बनाने में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर अवनि सहाय, ईशरत खुर्शीद, अनमोल आनंद, डॉ. शक्ति सिंह, चंदा चक्रवर्ती, गौतम कुमार, अनमोल, वोलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के सचिव कमल कुमार घोष, भीम सेन मांझी और टीएमएच ब्लड बैंक के अधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

ए आई समिट में कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपाइयों का जोरदार प्रदर्शन

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया वासेपुर, एक को लगी गोली, गैंगवार की आशंका

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा