---Advertisement---

हर स्तर से ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने के प्रयास होने चाहिए – शैलेश कुमार सिंह

On: January 31, 2024 4:07 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार श्री शैलेश कुमार सिंह ने आज ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। ग्रामीण विकास विभाग सभागार में आयोजित इस समीक्षा बैठक में मनरेगा एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने झारखंड राज्य की तारीफ करते हुए कहा यहां काम बेहतर हो रहा है साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के भी क्रियान्वयन में तेजी लाएं।
बता दें कि श्री शैलेश कुमार सिंह, सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली का झारखंड राज्य के रामगढ़ जिला का एक दिवसीय क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम भी है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीण विकास विभाग से संबद्ध विभिन्न योजनाएँ यथा मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), एन0आर0एल0एम0, आदि योजनाओं का निरीक्षण किया जाना है।

मनरेगा आयुक्त ने राज्य में मनरेगा मजदूरी मद एवं सामग्री मद में फंड दिए जाने का किया आग्रह
मनरेगा आयुक्त श्रीमती राजेश्वरी बी ने बैठक में मनरेगा की प्रगति पर आधारित प्रस्तुति दी। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 900 लाख अनुमोदित मानव दिवस के विरुद्ध अब तक 913 लाख मानव दिवस सृजन किया जा चुका है साथ ही इस वित्तीय वर्ष में 1100 लाख से अधिक मानव दिवस सृजन का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बैठक में श्री शैलेश कुमार सिंह से अनुरोध है कि मनरेगा के तहत निर्धारित कार्य दिवस की सीमा को बढ़ाया जाए ताकि झारखंड मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके एवं मनरेगा में बकाया मजदूरी मद एवं सामग्री मद का पैसा दिया जाए।

सभी डीजी पे सखियों को बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी बनाएं एवं बैंक से जोड़े- श्री शैलेश कुमार सिंह


श्री शैलेश कुमार सिंह ने झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी द्वारा क्रियान्वित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की सराहना की। उन्होनें सखी मंडलों के क्षमतावर्धन पर ध्यान देते हुए ग्राम संगठन के गठन कार्यों में तेजी लाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि सखी मंडल की दीदियों को सशक्त आजीविका व उद्यमिता से जोड़ने के लिए उनसे बात करके स्थानीय संसाधनों के आधार पर दीदियों के लिए आजीविका का चुनाव करें।
श्री शैलेश कुमार सिंह ने बीसी सखियों को हो रही अच्छी आमदनी को देखते हुए डीजी पे सखियों को भी बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी के रुप में बैंक से जोड़ने का निर्देश दिया।
बैठक में सीईओ जेएसएलपीएस श्री संदीप सिंह समेत ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी