---Advertisement---

I.N.D.I.गुट में शामिल शरद पवार को चुनाव आयोग का बड़ा झटका,अजीत पवार गुट को असली एनसीपी और चुनाव चिन्ह

On: February 6, 2024 3:19 PM
---Advertisement---

महाराष्ट्र :इंडी गठबंधन में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को चुनाव आयोग से बड़ा झटका लगने की खबर आ रही है चुनाव आयोग ने अजीत पवार गुट को असली एनसीपी बताते हुए चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिया है।

बता दें कि इसके पहले इंडी गठबंधन में शामिल शिवसेना शिंदे गुट और उद्धव बाल ठाकरे के बीच विवाद में भी शिंदे गुट को असली शिवसेना बताते हुए चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिया था।

आयोग ने अपने फैसले में याचिका की रखरखाव के निर्धारित परीक्षणों का पालन किया जिसमें पार्टी के संविधान को देखते हुए लक्ष्यों और उद्देश्यों का परीक्षण, पार्टी संविधान का परीक्षण, संगठनात्मक और विधायी दोनों बहुमत के परीक्षण शामिल थे।वहीं, चुनाव आयोग ने आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर शरद पवार गुट को विशेष अनुमति दी है।शरद पवार गुट को अब नए चुनाव चिह्न का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजना होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीपी पार्टी के नतीजों का कई दिनों से इंतजार था।एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार खुद चुनाव आयोग की सुनवाई में शामिल हुए. इसके अलावा उनके गुट के दिग्गज नेता भी इस सुनवाई में शामिल होते रहे।अनुमान लगाया गया था कि चुनाव आयोग शिवसेना के नतीजे से अलग नतीजा देगा।क्योंकि शिव सेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे जीवित नहीं हैं लेकिन एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार जीवित हैं. इसके अलावा वह वास्तविक सुनवाई में शामिल हो रहे थे। तो चुनाव आयोग का नतीजा क्या होगा? इसको लेकर उत्सुकता थी लेकिन चुनाव आयोग ने वही नतीजा दिया है जो शिवसेना पार्टी विवाद मामले में आया था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें