---Advertisement---

एक महीने से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पांडेयपुरा ने बकोइया को हराया

On: February 7, 2024 4:32 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

मझिआंव (गढ़वा):- लगभग एक महीने से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का जोगीविर मैदान में फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल में पहुंची टीम बकोईया और पांडेयपुर के बीच यह मुकाबला मंगलवार को हुआ। जिसमे टॉस जीत कर पांडेयपुरा ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया। इधर प्रतिद्वंदी टीम बकोईया ने कुल 63 रन बनाए। जिसके जवाब में 8 वे ओवर के दूसरी गेंद पर छक्का मार कर पांडेयपुरा ने कुल 64 रन बनाते हुए शील्ड पर कब्जा जमा लिया।

इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए भीम आर्मी एवम आजाद समाज पार्टी के विधायक प्रत्याशी सिराज अहमद खान के द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड मेडल दिया गया एवम माला पहना कर स्वागत किया। मोजिब खान के द्वारा मैन ऑफ द मैच पांडेयपुरा टीम के राधेश्याम को एवम मैन ऑफ द सीरीज बकोईया टीम के करन कुमार को दिया गया।

विजेता टीम के कैप्टन मुकेश को 6000/ की राशि दी गई। उपविजेता टीम के कैप्टन सत्येंद्र को 2800/ की राशि दी गई। कार्यक्रम का संचालन ललित राम ने किया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह