झारखंड

चुनाव से पहले पाकिस्तान में बम ब्लास्ट, 12 की मौत, 30 से अधिक घायल

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज़

Bomb Explosion:- पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होने वाला है। चुनाव से ठीक एक दिन पहले, एक निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के बाहर भीषण बम ब्लास्ट हुआ है। घटना बलूचिस्तान के नोकांडी क्षेत्र में घटित हुई है। इस ब्लास्ट में अब तक 12 लोगों की मौत की खबर है वहीं 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

घटना के वक्त, चुनाव कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे। इस बम ब्लास्ट में कई गाड़ियां भी तहस-नहस हो गई हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक इस हमले की जिम्मेवारी किसी संगठन ने नही ली है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।