---Advertisement---

भाजपा युवा मोर्चा नेता सूरज कुमार जघन्य हत्याकांड में शामिल दो दोषी करार,13 फरवरी को सजा मुकर्रर

On: February 10, 2024 4:09 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :बीजेपी युवा मोर्चा बागबेड़ा मंडल के महामंत्री सूरज कुमार हत्याकांड में दो नामजद आरोपियों सोनू सिंह और कमल शर्मा उर्फ़ गोलू को शुक्रवार को कोर्ट ने दोषी करार दिया।इस मामले में सजा के बिंदु पर 13 फरवरी 2024 को सुनवाई होगी।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा की अदालत में शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता प्रभात शंकर तिवारी ने पक्ष रखा था।

2021 के इस जघन्य हत्याकांड में सुनवाई के बाद अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। 13 फरवरी को अदालत फैसला सुनाएगी।

बता दें कि भाजपा युवा मोर्चा के नेता सूरज पर 3 वर्ष पूर्व 7 दिसंबर 2021 को चापड़ से चेहरे, छाती और पीठ पर गंभीर हमले किए गए थे। गंभीर हालत में उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान 9 दिसंबर को उनकी मौत हो गई थी।

इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन हुआ था। हाई वोल्टेज राजनीति भी हुई थी। इस मामले में 8 दिसंबर को इस मामले में प्राथमिक दर्ज करायी गयी थी। मामला राज भवन तक भी पहुंच गया था।

इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा था। केस में अनुसंधान पदाधिकारी समेत सात लोगों ने गवाही दी थी।सूरज कुमार पर जानलेवा हमला करने के दूसरे दिन यानी 8 दिसंबर 2021 को पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया था।इसमें सोनू सिंह, कमल शर्मा उर्फ गोलू, के अलावा दो नाबालिग शामिल थे। बाद में इनकी जमानत हो गयी थी और रिमांड होम से बाहर निकल गये थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह