---Advertisement---

गायत्री परिवार नवयुग दल और प्रज्ञा मंडल का 55 वां रक्तदान शिविर, 205 यूनिट रक्त संग्रह

On: February 18, 2024 2:18 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : गायत्री परिवार टाटानगर का नवयुग दल (युवा प्रकोष्ठ ) एवं प्रज्ञा महिला मंडल टाटानगर द्वारा 55 वां रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक बिस्टुपुर किया गया । जिसमें कुल 205 युवाओं ने रक्तदान किया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री सतेंद्र प्रसाद शर्मा जी(भारतीय जनता पार्टी किशान मोर्चा के झारखण्ड़ प्रभारी), रक्तदान अभियान के संयोजक श्री संजीव सिन्हा जी , प्रज्ञा महिला मंडल की अध्यक्षा बहन श्रीमती जसवीर कौर एवम नवयुगदल के संयोजक पुष्पेंद्र कुमार जी की गरिमामय उपस्थिति में दीप प्रज्वल्लन एवम देवावहान के साथ शिविर का शुभारंभ हुआ।

अतिथियों का स्वागत सम्मान राहुल भगत,कुंवर प्रसाद मालाकार और बहन रेखा शर्मा ने तिलक चंदन ,मंत्र पट्टा एवम पूज्य गुरुदेव के साहित्य प्रदान कर किया । वर्ष 2006 से प्रारंभ सेवा का यह प्रकल्प आज 55 वें पड़ाव पर पहुंचा है ।

इस पुनीत अवसर पर प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार झारखण्ड़ के समन्वयक श्री संतोष कुमार राय ने आजके 55वा रक्तदान शिविर में अपना 55 वां रक्तदान कर युवा साथियों का उत्साह बर्धन किया । आजका रक्तदान शिविर गायत्री परिवार टाटानगर के तरफ से मुम्बई अश्वमेध यज्ञ जो 21 से 25 फरबरी तक होने वाला है, को समर्पित किया गया ।

मंच संचालन श्री अमित वर्माजी ने किया । गायत्री परिवार के सभी भाई बहनों , वोलेंटरी ब्लड डोनर्श एसोसिएशन , ब्लड बैंक के डॉक्टर्स एवम उनके टीम के साथ आज के आयोजन को सफल बनाने में नवयुग दल के सभी भाईयों एवम प्रज्ञा महिला मंडल के सभी बहनों का योगदान रहा ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now