हिंडालको इंडस्ट्रीज ने 75 वाँ वार्षिकोत्सव मनाया

On: February 22, 2024 2:47 AM

---Advertisement---
मुरी:- हिंडालको परिसर में एलुमिना क्लब के समीप हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के सौजन्य से बुधवार के दिन 75 वाँ वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन से पूर्व मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो, यूनिट हेड रवि नारायण मिश्रा, एच आर हेड अरुण राय एवं संजय श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया। कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए सिल्ली विधायक ने कहा कि हिंडालको एक मदर प्लांट है और सब प्लांट लगाने पर हिंडालको परिवार को विचार करना चाहिए। हिंडालको परिवार को विस्तारीकरण पर ध्यान देना चाहिए ताकि आसपास के युवाओं को रोजगार मुहैया हो सके। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं पर भी चर्चा की। तत्पश्चात अवकाश प्राप्त कर्मचारियों को सिल्ली विधायक और यूनिट हेड के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं अवकाश प्राप्त कर्मचारियों ने भावुकता पूर्वक सेवा काल का अनुभव को भी उपस्थित लोगों के बीच साझा किया। इस अवसर पर मंच पर विभिन्न प्रकार के प्लांट संबंधी सुरक्षा को लेकर नाटक का भी आयोजन किया गया। स्वरुचि भोज का भी आयोजन किया गया था जिसका अवकाश प्राप्त कर्मचारियों ने भरपूर आनंद लिए एवं अंत में सभी आए अवकाश प्राप्त अतिथियों को उपहार भेंट किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वॉलिंटियर्स की काफी सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर सीआरएस विभाग के अनिल कुमार सिंह, प्रोडक्शन हेड रोहित चौरसिया, परचेज हेड केनेथ डिवाज,आई आर हेड कुमार अभिषेक प्रताप सिंह,भरत सिंह, अरुप बोस समेत हिंडालको कर्मी मौजूद रहे।