---Advertisement---

खेलकूद की प्रतिस्पर्धा में भाग लेने से अनुशासन एवं आपसी समन्वय की भावना प्रबल होती है – राज्यपाल

On: February 22, 2024 11:59 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- माननीय राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन ने आज होमगार्ड के सेंट्रल ट्रेनिंग सेंटर, रांची में झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद की प्रतिस्पर्धा में भाग लेने से अनुशासन एवं आपसी समन्वय की भावना प्रबल होती है। प्रतिभागी जय एवं पराजय दोनों में समभाव की भावना रखते हैं। यह भावना मनोबल को बढ़ाता है, जिससे वे अपने कार्यों को दक्षतापूर्वक एवं कुशलतापूर्वक सम्पन्न करने की दिशा में प्रेरित होते हैं।

राज्यपाल महोदय ने कहा कि गृह रक्षा वाहिनी की स्थापना व्यापक उद्देश्य के साथ की गयी थी। आज यह संगठन राज्य स्तर पर कानून-व्यवस्था के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर भी अपनी भूमिका निभा रहा है। आपातकालीन समय में भी यह सक्रिय रहता है। होमगार्ड की सेवा में ढांचागत सुधार एवं सुविधा में बढ़ोतरी हेतु कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा के लिए अग्निशमन सेवा अधिनियम की दिशा में भी कार्रवाई की जा रही है। जिससे भविष्य में इस सेवा में व्यापक सुधार हो सकेगा।

राज्यपाल महोदय ने विश्वास प्रकट करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागी खेल भावना का परिचय देंगे और इसी भावना के साथ अपने कर्तव्य का भी निर्वहन करेंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now