---Advertisement---

ब्रेकिंग : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन

On: February 23, 2024 3:01 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

मुंबई :– शिवसेना नेता, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें बुधवार 21 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जोशी को शहर के पीडी हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

गंभीर रूप से बीमार थे जोशी

मनोहर जोशी के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि वो गंभीर रूप से बीमार थे। शिवसेना के दिग्गज नेता को पिछले साल मई में ब्रेन हैमरेज के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शिवसेना नेता, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और भूतपूर्व मुख्यमंत्री

जोशी 1995 से 1999 तक मुख्यमंत्री रहे और अविभाजित शिव सेना से राज्य में शीर्ष पद पर आसीन होने वाले पहले नेता थे। वह संसद सदस्य के रूप में भी चुने गए और 2002 से 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे जब वाजपेयी सरकार सत्ता में थी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक बार फिर भीषण चोरी,बंद घर की छत का टीन काट लाखों का माल ले उड़े चोर

चाय फेंकने से जली मेहंदी की हालत में सुधार,डीसी की देखरेख में होगी इलाज, मांगा आईपी नंबर: विकास सिंह

बागबेड़ा कॉलोनी जल्द बनेगी स्वच्छ,विधायक संजीव सरदार के पहल पर कचरा निष्पादन के लिए सर्वे शुरू

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी,लेकिन जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई!

परसुडीह पुलिस की तत्परता से बड़ी डकैती कांड टली,चार को हथियार गोला बारूद के साथ दबोचा

परसुडीह लोगों की चिर परिचित मांग,सांसद विद्युत वरण के प्रयास से होने जा रही पूरी,ओवर ब्रिज के लिए सर्वे संपन्न