---Advertisement---

इस दिन हो सकता है लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें क्या है अपडेट

On: February 23, 2024 10:57 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

Loksabha Election 2024:- लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग 13 मार्च के बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान कर सकता है, चुनाव 7-8 चरणों में हो सकते हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों की टीम देश में चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर राज्यों का दौरा कर रहा है। राज्यों का दौरा 13 मार्च से पहले पूरा होने की संभावना है। ऐसे में 13 मार्च के बाद किसी भी दिन चुनावी शेड्यूल की घोषणा होने की संभावना है।

साल 2024 के लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया अप्रैल से मई माह तक चलने की संभावना है। अप्रैल और मई का महीना मौसम के हिसाब से अनुकूल माना जाता है। इस आधार पर मार्च के पहले हफ्ते में ही आचार संहिता लागू की जा सकती है। चुनाव के नतीजे मई के अंतिम सप्ताह तक जारी हो सकते हैं, जिसके बाद 543 सदस्यों वाली लोकसभा की स्थिति साफ हो पाएगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now