---Advertisement---

8वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक

On: February 23, 2024 4:58 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- उपायुक्त रांची सह अध्यक्ष जिला स्तरीय गठित साईकिल वितरण अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति, श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आज शुक्रवार (23 फरवरी) को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला अन्तर्गत अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति/ पिछड़ी जाति एवं अल्पसंख्यक जाति के छात्र-छात्राओं को वित्तीय वर्ष 2023-24 में साइकिल वितरण अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय गठित साइकिल वितरण अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परियोजना निदेशक आई.टी.डी.ए. रांची, श्री संजय कुमार भगत, जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची, श्री मिथलेश केरकेट्टा, जिला कल्याण पदाधिकारी रांची एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में परियोजना निदेशक, आई०टी०डी०ए०, राँची द्वारा बताया गया कि सरकार से प्राप्त निदेश के आलोक में जिलान्तर्गत सरकारी विद्यालयों में वर्ग-8 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति/जनजाति / अल्पसंख्यक एवं पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साईकिल वितरण का अनुमोदन जिला स्तरीय गठित साईकिल वितरण अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति द्वारा की जानी है। जिसपर उपायुक्त रांची सह अध्यक्ष जिला स्तरीय गठित साइकिल वितरण अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति, श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा जिला स्तर पर सभी प्रखंड से प्राप्त कुल-19349 छात्र/छात्राओं का अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय गठित साइकिल वितरण अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में करने का निर्णय लिया गया।

उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा ने कहा की साइकिल वितरण से सरकारी विद्यालयों में वर्ग – 8 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति/जनजाति /अल्पसंख्यक एवं पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण हो जाने में उन्हें विद्यालय आने-जाने में काफ़ी सुविधा मिलेगी जिससे सभी विद्यालय सुगमता के साथ पहुंचेंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार