---Advertisement---

भक्ति वेदांत गुरुकुल कुटाम में सांसद ने 56 लाख की लागत से बनने वाले चार कमरे का किया शिलान्यास

On: February 28, 2024 2:14 AM
---Advertisement---

दिनेश बनर्जी

सिल्ली -सोमवार देर शाम सांसद संजय सेठ ने कुटाम, मुरी स्थित भक्ति वेदांत गुरूकुल में चार कमरे का शिलान्यास विधिवत पूजा पाठ एवं नारियल फोड़कर किया।मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि गुरूकुल में सीसीएल के सीएसआर फंड के तहत 56 लाख की लागत से चार कमरे का निर्माण कराया जाएगा। कमरे के निर्माण होने से कमरे की जो कमी थी वो पूरी हो सकेगी। गुरूकूल से मेरा अन्याश्रय संबंध है जब भी आता हूं शांति की अनुभूति होती है। यहां के विकास के लिए आगे भी मैं बढ़ चढ़ कर हिस्सा लूंगा। कुटाम स्थित गुरुकुल आने वाले समय में यह राज्य का सबसे बेहतरीन अध्यात्मिक केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि गुरूकुल हमारी वैदिक परम्परा है।आध्यात्मिक ज्ञान श्रेष्ठ जीवन का महत्वपूर्ण अंग है।आध्यात्मिक ज्ञान से मन को शांति मिलती है और मन स्थिर रहता है। संसारिक सुख अशांति का कारण है। इससे मुक्ति का एक मात्र साधन परमात्मा का ध्यान है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है सैकड़ों वर्षों के इंतजार के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है अब मथुरा की बारी है। इससे पूर्व सांसद ने गौशाला में गौ माता की पूजा की उसके बाद आश्रम के लोगों के साथ हरिनाम संकीर्तन में खूब झूमे। कार्यक्रम के अंत में सांसद ने श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक प्रसाद ग्रहण किया।मौके पर संस्थापक दास गदाधर दास, भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज, मंडल अध्यक्ष विनोद साहू, चित्तरंजन महतो, मनोज महतो, सृष्टिधर प्रजापति ,प्रधान गोवर्धन मुंडा,सुबल दास, विजय दास , करूणा अवतार गौर दास, भद्रांग दास, कुरूश्रेष्ठ दास,असीम कृष्ण दास,सचिसुत दास, विश्वनाथ दास, घनश्याम दास, स्तोक कृष्ण दास, व्रजनन्द दास आदि मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now