---Advertisement---

मिट्टी के लगे ढेर से राहगीर परेशान

On: February 28, 2024 2:38 AM
---Advertisement---

मुरी :– रांची पुरुलिया मुख्य पथ पर यूनियन बैंक के समीप संवेदक के द्वारा नाली निर्माण कार्य किया गया। तकरीबन एक माह पूर्व ही नाली निर्माण का कार्य संवेदक के द्वारा खत्म कर दिया गया परंतु संवेदक के द्वारा मिट्टी के ढेर को अभी तक हटाया नहीं गया। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें की मिट्टी के ढेर के समीप भगत सिंह चौक तथा यूनियन बैंक की शाखा भी स्थित है। ग्रामीण बताते हैं कि आए दिन कोई ना कोई राहगीर गिरते रहते हैं किसी को कम किसी को ज्यादा चोटें लगती रहती है। किसी न किसी दिन बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसी रास्ते से जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों का दिन रात आना-जाना लगा रहता है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now