---Advertisement---

स्वीप कोषांग के कार्यों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न, मतदाता जागरूकता हेतु चर्चा

On: February 28, 2024 11:50 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

गढ़वा:- लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त स्वीप कोषांग के कार्यों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग गढ़वा प्रवेश कुशवाहा की अध्यक्षता में की गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा स्वीप कोषांग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक की गई, जिसमें योजना बनाकर कार्य करने की बात कही गई।

वृहद स्वीप कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने के लिए जिले में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय (सरकारी एवं गैर सरकारी), उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग, महिला विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, श्रम विभाग, कृषि मत्स्य एवं पशुपालन विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग पर्यटन विभाग, बैंकिंग सेक्टर आदि के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करने एवं इन विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों का वोटर रजिस्ट्रेशन, पोलिंग पार्टिसिपेशन एंड एथिकल वोटिंग से संबंधित गतिविधियां कार्य योजना एवं कैलेंडर बनाकर संचालित किए जाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों को आयोजित करने एवं मतदान के प्रति व्यापक प्रचार प्रसार एवं जनजागरूकता फैलाने से मतदाता जागरूकता में वृद्धि आएगी तथा वोटिंग परसेंटेज में भी वृद्धि होगी। मतदाता जागरूकता के लिए सोशल मीडिया का व्यापक रूप से उपयोग किए जाने की बात कही गई। इस क्रम में सीईओ व्हाट्सएप चैनल को सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा सब्सक्राइब करने की बात कही गई। साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि में स्वीप के तहत किया गया गतिविधियों को साझा करने की बात कही गई ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके एवं आमजनों में मतदान की महत्ता की व्यापक जागरूकता बढ़ सके।

उक्त बैठक में प्रभारी पदाधिकारी स्वीप कोषांग-सह- जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, डीपीएम पंचायती राज, डीआरडीए गढ़वा के पदाधिकारीगण, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, शिक्षा विभाग एवं समाज कल्याण विभाग आदि के पदाधिकारी एवं कर्मी समेत अन्य लोग उपस्थित थें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें