---Advertisement---

झारखंड में बढ़ी बिजली की दरें, अब प्रति यूनिट चुकाने होंगे इतने रुपए

On: February 29, 2024 10:43 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- राज्य सरकार ने बिजली की दरों में इजाफा कर दिया है जिससे राज्य में बिजली की कीमत बढ़ गई है. जेवीभीएनएल ने 39.71% टैरिफ में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था लेकिन आयोग ने जांच के बाद टैरिफ को 7.66% बढ़ाया.

उपभोक्ता अगर 5 दिनों के अंदर बिल का भुगतान करेंगे तो उनको 2% का लाभ मिलेगा. तय समय पर ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने पर उपभोक्ता को 1% की राहत मिलेगी जिसकी अधिकतम सीमा 250 रूपए तक रहेगी. बिजली की नई दर 1 मार्च से लागू होगी. डोमेस्टिक (रूरल) 5.80 पूर्व में था जिस पर अब 6.30 प्रति यूनिट की दर से चार्ज लगेगा. फिक्स चार्ज में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई है वहीं डोमेस्टिक अर्बन यानी शहर के घरों में उपयोग होने वाली बिजली की दर को 6.30 रुपए से बढ़ाकर 6.65 रुपए प्रति यूनिट कर दिया गया है.

फिक्स चार्ज में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई है यानी अब 75 रुपए लगेंगे. डोमेस्टिक (अर्बन) पूर्व में 6.30 रुपए था जो अब 6.65 रुपए हो गया है. फिक्स चार्ज पूर्व की तरह ही 100 रुपया है. कमर्शियल (रूरल) पूर्व में 5.80 रुपए था जो अब 6.10 रुपए हो गया है. फिक्स चार्ज में 20 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. कमर्शियल (अरबन) पूर्व में 6.15 रुपए प्रति यूनिट था जो अब 6.65. रुपए हो गया है. फिक्स चार्ज में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है.

एग्रीकल्चर की बात करें तो एग्रीकल्चर में जहां पूर्व में ग्राहकों को ₹5 प्रति यूनिट के हिसाब से चार्ज देने पड़ते थे तो अब उसमें 30 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. अब उपभोक्ताओं को 5.30 रुपए देने होंगे. एग्रीकल्चर मीटर चार्ज की भी बढ़ोतरी 10 रुपए की हुई है, जहां अब 40 की जगह ₹50 उपभोक्ताओं को देने होंगे.

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड आपको बिजली बिल भुगतान पर कुछ छूट देने की भी तैयारी कर रही है. यदि उपभोक्ता 5 दिनों के भीतर बिल का भुगतान करता है तो उसे बिल के भुगतान पर दो प्रतिशत की छूट दी जाएगी. वहीं ऑनलाइन या डिजिटल मोड के माध्यम से तय समय पर भुगतान करने पर पूर्ण बिल की राशि पर एक प्रतिशत की छूट उपभोक्ताओं को दी जाएगी, जिसकी अधिकतम राशि 250 रुपए तक की होगी. बता दे कि बढ़ी हुए बिजली की कीमत 1 मार्च से राज्यभर में लागू हो जाएगी.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

झारखंड हाईकोर्ट से बाबूलाल मरांडी को मिली बड़ी राहत, हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सभी FIR रद्द

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक