---Advertisement---

चमोली में दर्दनाक हादसा करंट लगने से 10 की मौत, कई घायल

On: July 19, 2023 8:37 AM
---Advertisement---

उत्तराखंड:चमोली से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। जहां चमोली बाजार के निकट नमामि गंगे प्रोजेक्ट साइट पर अचानक करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आकर तकरीबन 10 लोगों की मौत की खबर है। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा था। जहां तकरीबन दो दर्जन लॉक मौजूद थे इसी दौरान या हादसा हुआ है और 10 लोगों की झुलसने से मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

बुधवार को जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त साइट पर 24 लोग मौजूद थे, झुलसे से करीब दस लोगों की मौत हुई है।

वहीं, झुलसे हुए कई लोगों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है।

डीएसपी प्रमोद शाह ने बताया कि कुछ झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है। उनके चिकित्सीय परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

हादसे के संदर्भ में चौंकानें वाला तथ्य प्रत्यक्षदर्शी ने उजागर किया है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक रात में रहने वाले केयरटेकर का फोन नहीं लग रहा था जिसके बाद परिजनों ने साइट पर आकर खोजबीन की तब पता चला कि केयरटेकर की करंट लगने से मौत हो गई है। इस बात की खबर मिलते ही कई ग्रामीण भी मौके पर जुट गए पुलिस भी पहुंची।

बताया जा रहा है कि इस दौरान दोबारा एक बार फिर से करंट फैल गया जिसकी चपेट में और लोग आ गए।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रात में यहां रहने वाले केयर टेकर का सुबह फोन नहीं लग रहा था। जिसके बाद परिजनों ने साइट पर आकर खोजबीन की। तब सामने आया कि केयर टेकर की करंट लगने से मौत हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी साइट पर पहुंच गए। जब वह यहां पहुंचे तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान वहां दोबारा से करंट फैल गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक