---Advertisement---

निर्माणाधीन मकान में भीषण बम धमाका, 7 जिंदा बम बरामद

On: March 1, 2024 3:52 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

दरभंगा:- जिले में बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी एकमी गांव में बीती रात (29 फरवरी) को एक निर्माणाधीन मकान में भीषण धमाका हुआ था। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से 7 जिंदा बम और दो बमों के खोल बरामद किए हैं। बम धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

धमाके की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मोहम्मद जावेद के निर्माणाधीन मकान से 7 जिंदा बम बरामद किया। पुलिस द्वारा सभी बरामद बम को निष्क्रिय कर दिया गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अपराधियों द्वारा किसी बड़ी साजिश को अंजाम दिया जाने वाला था। इससे पहले ही दो बम ब्लास्ट कर गए और भांडा फूट गया।

फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मकान मालिक मोहम्मद जावेद से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इन बमों को रखने में कहीं जावेद की तो भूमिका नहीं है। एसपी का कहना है कि अगर इसमें जावेद की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, CM नीतीश के पैर छूकर लिया आशीर्वाद; देखें VIDEO

बिहार में 5 सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, 4 की मौत; पुलिस के आने से पहले शवों को जलाया

समलैंगिक संबंध बनाने से किया इंकार, बुआ ने रूद्राक्ष की माला से भतीजी को गला घोंटकर मार डाला; कई महिलाओं को बना चुकी है शिकार

खाकी पर उठे सवाल! पुलिस-चोर मुठभेड़ में दो बहनों को लगी गोली, जानिए पूरा मामला

पूर्णिया में युवती से गैंगरेप: जबरन शराब पिलाकर नचाया, फिर 6 युवकों ने की दरिंदगी, युवती की हालत नाजुक; मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनैद गिरफ्तार

पटना: गोला रोड में बेकाबू थार का कहर, आधा दर्जन लोगों को कुचला,गुस्साई भीड़ ने फूंकी गाड़ी