---Advertisement---

यूनियन बैंक के पास से 5 लाख रुपया लेकर उचक्के फरार ।

On: March 6, 2024 3:33 AM
---Advertisement---

मुरी: मुरी ओपी क्षेत्र थाना अंतर्गत मंगलवार दोपहर के करीब 3:45 बजे किरण महतो हिंडालको कर्मी तुलिन निवासी के द्वारा बैंक से 5 लाख रुपए की निकासी कर ज्यों ही अपने मोटरसाइकिल के पास आये मोटरसाइकिल के पास आने के बाद अज्ञात युवक द्वारा उन्हें मोटरसाइकिल के पास पैसा गिरे होने के बात कही।उसने जब देखा पैसा गिरा हुआ है तो पैसा उठाने के क्रम में बैग में रखे पैसा को मोटरसाइकिल के हैंडल में रख गिरे हुए पैसा को उठाना शुरू किया। इसी क्रम में अज्ञात युवक ने उनका बैग लेकर वहां से भाग खड़ा हुआ। इसके बाद हो हल्ला शुरू हुआ। तत्पश्चात भीड़ जमा हो गई। तत्काल इसकी सूचना ओपी थाना मुरी एवं बैंक को भी दी गई। घटना की सूचना पाते ही ओपी थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे एवं घटनास्थल का मुआयना कर भुक्त भोगी के साथ मिलकर शाखा प्रबंधक से बैंक में बातचीत की। बैंक में लगे एवं अगल-बगल फुटेज को देखा। फुटेज देखने के क्रम में एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल के पास देखा गया लेकिन पहचान में नहीं आ रहा है। फुटेज देखने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। भुक्त भोगी ने बताया कि यह पैसे उन्होंने अपनी बहन की शादी के लिए निकाला था जो उचक्के लेकर फरार हो गए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला को 5 मई को कोर्ट में पेश होने का समन