झारखंड

जामताड़ा पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को किया अरेस्ट, 1.30 लाख रुपए जब्त

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

जामताड़ा:- साइबर थाना पुलिस ने छापेमारी कर 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1.30 लाख रुपए नगद, 20 मोबाइल फोन, 25 सिम कार्ड, 2 एटीएम कार्ड, 1 चेकबुक, 3 पासबुक, 2 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड और 2 बाइक जब्त किए गए हैं।

साइबर थाना पुलिस ने जामताड़ा थानान्तर्गत नवाडीह और करमाटांड क्षेत्र के हेठभीठरा और पिंडारी गांव में छापेमारी कर पांचों अपराधियों को पकड़ा। जिनमें सागर मंडल, शिवा दास, अहमद अंसारी, नईमुद्दीन अंसारी और अशरफ अंसारी शामिल हैं।

साइबर डीएसपी के अनुसार पांचों अपराधियों ने बिहार, उत्तरप्रदेश और तेलंगाना के कई लोगों से लाखों रुपए की ठगी की है। पांचों अपराधी काफी शातिर हैं, विभिन्न तरीकों से लोगों को झांसें में लेकर साइबर ठगी करते थे। अपराधियों के खिलाफ जामताड़ा साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अपराधियों से जब्त मोबाइल फोन की जांच की जा रही है, ताकि उनके द्वारा किए गए अन्य अपराधों का भी खुलासा हो सके। सभी अपराधियों की मेडिकल जांच करा कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।