---Advertisement---

गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने झारखंड में जारी किया रेड अलर्ट, 16 और 17 जून को आसमान से बरसेगी आग।

On: June 17, 2023 1:05 AM
---Advertisement---

रांची :- पूरा झारखंड भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। आसमान से अंगारे बरस रहे है. हर कोई झुलसा देने वाली गर्मी और उमस से हलकान और परेशान है। मगर मौसम विभाग की माने तो फिलहाल राज्य के लोगों को आसमानी आग से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है. मौसम विभाग ने 16 और 17 जून के लिए राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है।

झारखंड के दो जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में 16 और 17 जून को ‘गंभीर हीट वेव’ की चेतावनी जारी की गयी है। इन दोनों जिलों में हालात काबू से बाहर जा सकते है। वहीं सरायकेला खरसांवा और सिमडेगा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 16 और 17 जून को भीषण से भीषण गर्मी और लू के मद्देनजर विशेष एहतियात बरतने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि राज्य में लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। राजधानी रांची में तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की आशंका जताई गयी है।

ये सावधानियां बरते:

– दोपहर 11 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचे।

– हलके रंग के, ढीले, सूती कपडे पहनें।

– अपना सिर ढंके. कपडे, टोपी, या छांते का प्रयोग करें।

– खुद को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए प्यास ना लगने के बावजूद भी पर्याप्त पानी पियें।

– श्रमिक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सीधी धूप से बचे।

– ज्यादा जरुरी काम को शाम के समय निर्धारित करें।

– मवेशियों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर के अंदर ही रखें।

– पौधे और फसलों में सिंचाई करें।

– हीट स्ट्रोक, हीट रैश या हीट क्रैम्प्स जैसी कमजोरी के लक्षण को पहचानें। जैसे चक्कर आना, सिर दर्द, पसीना और दौरे पड़ना। यदि आप बीमार या बेहोश महसूस कर रहे हो, तो तत्काल डॉक्टर के पास जाएं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डेढ़ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़े डकैती की साजिश के दो फरार आरोपी, परसुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने  निर्मित नाली का किया शिलान्यास

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित