---Advertisement---

सांसद संजय सेठ ने पुरी से आनंद विहार तक शुरू हुई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

On: March 10, 2024 4:36 AM
---Advertisement---

दिनेश बनर्जी

सिल्ली :-आज मुरी जंक्शन में रांची के सांसद संजय सेठ द्वारा पुरी से आनन्द विहार तक शुरू हुई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर रांची के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, खिजरी के पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष धीरज कुमार महतो समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।इस मौके पर सभी अतिथियों ने संजय सेठ को उनके लोकसभा क्षेत्र में किए गये एतिहासिक विकास कार्य के लिए उनका अभिनन्दन किया।सभा को संबोधित करते हुए संजय सेठ ने रेलवे के क्षेत्र में रांची लोकसभा की उपलब्धि को स्थानीय जन-मानस को बताया और भविष्य में आने वाले प्रधानमंत्री जी के लाभकारी कार्यक्रम की भी जानकारी दी। महिला दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने नारी शक्ति अभिनन्दन एवं महिलाओं को केंद्र सरकार द्वारा दी गई आरक्षण की सुखद चर्चा की और गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू किए गए पौष्टिक आहार कार्यक्रम की जानकारी भी दी। स्थानीय लोगों में इस ट्रेन के शुरू होने से उत्साह का माहौल है इस ट्रेन से जगन्नाथ पुरी धाम, वृंदावन ,मथुरा और खाटु की यात्रा आरामदायक और सुखद हो जाएगी। सभा का सफल संचालन विनोद साहु व धन्यवाद ज्ञापन राम गोपाल केडिया ने किया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने मशक्कत के बाद बचाई जान

मुरी में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग, ग्रामीणों ने दिया आवेदन

मुरी स्टेशन प्लेटफॉर्म एक नंबर एवं दो नंबर पर पानी सप्लाई बंद यात्री परेशान

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में