झारखंड

हिमाचल प्रदेश में हिमस्खलन से झारखंड के तीन मजदूरों की मौत

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

हिमाचल प्रदेश:- किन्नौर जिले में सोमवार को हिमस्खलन के कारण झारखंड के तीन मजदूरों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार भाबा घाटी क्षेत्र में एक वर्क साइट पर जब काफी मजदूर लंच टाइम में भोजन के लिए जुटे थे। तभी अचानक से बर्फीला तूफान के कारण हिमस्खलन हुआ। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार झारखंड के रहने वाले सीमोन किंडो और बिरया की बर्फिले तूफान के दौरान मौके पर ही मौत हो गई। जबकि झारखंड के ही रहने वाले एक अन्य मजदूर रतनलाल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर गुमला जिले के रहने वाले थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।