---Advertisement---

पेंशनधारी लाभुक महिलाओं ने सीएम चंपाई सोरेन से की मुलाकात, सर्वजन पेंशन योजना को लेकर जताया आभार

On: March 15, 2024 5:14 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन से आज चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम में आयोजित एक कार्यक्रम में पेंशनधारी लाभुक महिलाओं ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत सभी वर्ग-सामुदायिक की महिलाओं को 50 वर्ष तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष को 50 वर्ष के उम्र से पेंशन दिए जाने के निर्णय को लेकर पेंशनधारी लाभुक महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर पेंशनधारी महिलाओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ मिलने से तमाम महिलाओं के बीच हर्ष का माहौल है। अब महिलाएं सरकार की योजनाओं से जुड़कर स्वावलंबी बन रही हैं। पेंशनधारी महिलाओं ने संयुक्त रूप से कहा कि ग्रामीण परिवेश की महिलाएं अब सरकार की योजनाओं के साथ राज्य के विकास में महत्ती भूमिका निभा रही हैं। राज्य की महिलाओं को मिल रहे सम्मान के लिए मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now