रांची

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी प्रथम चरण की ट्रेनिंग

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संपादन के लिए प्रतिनियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट को आज शनिवार (16 मार्च) को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। राजकीय +2 उच्च विद्यालय कांके में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट को ट्रेनिंग दी गई।

सत्र के दौरान जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी और संचालन पर व्यापक जानकारी प्रदान की। सेक्टर मजिस्ट्रेट को चुनाव प्रक्रिया में उनकी भूमिकाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

आपको बताएं कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संपादन के लिए प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारियों, मतदान पदाधिकारियों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के प्रथम चरण का प्रशिक्षण 16-23 मार्च 2024 तक राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय कांके में निर्धारित है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।