July 26, 2026

5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बने व्लादिमीर पुतिन, कहा- विश्व युद्ध बस एक कदम दूर

Picsart_24-03-18_17-26-17-391.jpg

झारखंड वार्ता न्यूज

माॅस्को:- रूस के राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन ने रिकॉर्ड 5वीं बार जीत हासिल की है। प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच एक बार फिर से पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है। उन्होंने सोमवार को नाटो के साथ युद्ध को लेकर कहा कि ये धरती तीसरे विश्व युद्ध से बस एक कदम दूर है। वहीं वोटिंग के दौरान विरोध की घटनाएं भी सामने आईं, जिसमें 74 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं अमेरिका ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जीत को गलत तरीके से हुई वोटिंग को कारण बताया। अमेरिका का कहना है कि वोटिंग स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं थी।

पुतिन का रुस के 200 वर्षो से अधिक के इतिहास में सबसे अधिक समय तक शासन करने वाले नेता के रूप में रिकॉर्ड बनने जा रहा है। इस प्रकार राष्ट्रपति पुतिन जोसेफ स्टालिन से आगे निकल गए हैं। बता दें कि पुतिन एक पूर्व केजीबी लेफ्टिनेंट कर्नल रहे हैं। वह पहली बार 1999 में सत्ता में आए थे, राष्ट्रपति के रूप में यह उनका 5वां कार्यकाल होगा।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले दिनों विपक्षी नेता एलेक्स नवलनी की संदेहास्पद मौत के बारे में कहा कि फरवरी में आर्कटिक जेल में विपक्षी नेता की अचानक मौत से पहले वह एलेक्सी नवलनी से जुड़े कैदियों की अदला-बदली के लिए सहमत हो गए थे। नवलनी की मौत को दुखद घटना बताते हुए पुतिन ने कहा कि जेलों में बंद अन्य कैदियों की मौत के मामले भी हैं।

ख़बर को शेयर करें।