राजस्थान से मणिपुर तक हिली धरती… जयपुर में 1 घंटे में 3 भूकंप के झटकों से हड़कंप, घरों से बाहर भागे लोग।
Satyam Jaiswal
July 21, 2023 (Last updated: July 21, 2023) 1 minute read
जयपुर :- राजस्थान से लेकर मणिपुर तक शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. एक ओर जहां राजस्थान में भूकंप के बार-बार झटके महसूस किए गए, वहीं मणिपुर में भी भूकंप से धरती डोली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक घंटे में तीन बार धरती हिली और भूकंप के झटकों से सहमे लोग घरों से बाहर निकलते दिखे.
जयपुर समेत आसपास के इलाकों में भूकंप के ताबड़तोड़ झटकों से पूरा शहर सहम गया और लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर भागते दिखे. जयपुर में रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता क्रमश: 3.1, 3.4 और 4.4 मापी गई. फिलहाल किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है.
सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है।
जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।