---Advertisement---

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड के बचे 3 सीटों समेत 111 उम्मीदवारों की सूची जारी की, सीता सोरेन दुमका से हिमाचल के मंडी से कंगना रनौत, देखें पूरी सूची

On: March 24, 2024 4:19 PM
---Advertisement---

एजेंसी: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने ने 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को भी टिकट दिया गया है. वह मंडी से चुनाव लड़ेंगी. जिसमें झारखंड के बचे तीन सीट भी शामिल है।

झामुमो से भाजपा में शामिल हुई सीता सोरेन को भाजपा ने दुमका से प्रत्याशी बनाया है। इसका मतलब ये हुआ कि भाजपा दुमका से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। धनबाद से ढुलू महतो और चतरा से कालीचरण सिंह उम्मीदवार होंगे।

धनबाद से विधायक ढुल्लू महतो और चतरा से कालीचरण सिंह को टिकट दिया है। सीता सोरेन के दुमका से उम्मीदवार बनाया गया है। वहां के सिटिंग एमपी सुनील सोरेन के नाम की घोषणा कर दी गई थी लेकिन उनका टिकट काट दिया गया है।

बीजेपी ने पार्टी में शामिल हुए नवीन जिंदल को कुरूक्षेत्र से टिकट दिया है. रवि शंकर प्रसाद को पटना साहिब से उम्मीदवार बनाया गया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगुसराय से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा टीवी के सुपरहिट श्रीराम अरुण गोविल भी चुनावी रण में उतरेंगे. उन्हें पार्टी ने मेरठ लोकसभा सीट से उतारा है।




Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चाय फेंकने से जली मेहंदी की हालत में सुधार,डीसी की देखरेख में होगी इलाज, मांगा आईपी नंबर: विकास सिंह

बागबेड़ा कॉलोनी जल्द बनेगी स्वच्छ,विधायक संजीव सरदार के पहल पर कचरा निष्पादन के लिए सर्वे शुरू

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी,लेकिन जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई!

परसुडीह पुलिस की तत्परता से बड़ी डकैती कांड टली,चार को हथियार गोला बारूद के साथ दबोचा

परसुडीह लोगों की चिर परिचित मांग,सांसद विद्युत वरण के प्रयास से होने जा रही पूरी,ओवर ब्रिज के लिए सर्वे संपन्न

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में एक और ट्विस्ट,संयोजक नियुक्त,लेकिन विपक्ष फिर!