---Advertisement---

शहीद दिलीप बेदिया अकादमी के द्वारा 31 मार्च को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा

On: March 29, 2024 2:21 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड अंतर्गत शहीद दिलीप बेदिया के शहादत दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 31 मार्च रविवार को झारखंड के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं के लिए गेड़वीर में विभिन्न तरह का खेलकूद प्रतियोगिता एवं लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया है। साथ ही साथ 31 मार्च को सुबह 6 बजे गेड़वीर से कुसुमटीकरा स्कूल मैदान तक 5 किलोमीटर पुरुष वर्ग एवं 3 किलोमीटर महिला वर्ग के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है जिसमें कुल 11 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार के रूप में विजेता को ₹5000 द्वितीय पुरस्कार ₹4000 तृतीय पुरस्कार ₹3000 और 8 खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसी क्रम में भारतीय सेना के तर्ज पर लिखित परीक्षा का आयोजन, 12 से 17 वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर एवं 800 मी का दौड़, नवोदय विद्यालय के तर्ज पर लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन, मैट्रिक परीक्षा स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन एवं भारतीय सेना के तर्ज पर पेंटिंग एवं लेख प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पुरस्कार का वितरण 4 अप्रैल को किया जाएगा। उक्त जानकारी शहीद दिलीप बेदिया अकेडमी ग्रुप सिल्ली के द्वारा दिया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

100 दिनों में पैसेंजर ट्रेन शुरू होने की बात सिर्फ अफवाहः दीपक यादव

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

राहुल को भाजपा नेता मनोज तिवारी और मंत्री नितेश राणा ने कहा देशद्रोही,भड़की यूथ कांग्रेस,बिष्टुपुर साइबर थाने में शिकायत

रेल सुरक्षा बल ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़,30 लाख के गांजा के साथ तीन को दबोचा

प्रसिद्ध फिल्मकार,लेखक व पत्रकार खवाज़ा अहमद अब्बास की स्मृति में इप्टा जमशेदपुर की 7 दिवसीय बालरंग कार्यशाला शुरू

दुमका से गिरफ्तार हुआ निजी कंपनी का प्रबंधक,नाबालिक पुत्री के यौन शोषण का है आरोपी