बिहार

बेटी की हत्या कर गया जेल; छूटकर आया तो पत्नी और 3 बेटियों को उतारा मौत के घाट, इलाका स्तब्ध

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

मोतिहारी (बिहार):- जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक सनकी ने अपनी पत्नी और 3 बेटियों की हत्या कर दी और फरार हो गया। मामला पहाड़पुर के बावरिया गांव का है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तबध कर दिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ईदु मियां किसी बात को लेकर अपनी पत्नी अफरीना खातून से झगड़ा किया था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को नशे की दवा खिला दी और फिर एक-एक करके अपनी पत्नी और तीन बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी। तीनों बेटियों की उम्र 8 से 15 साल के बीच बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी सनकी मिजाज का है और हमेशा नशे में धुत्त रहता है। पूर्व में उसने अपनी एक बेटी को चलती ट्रेन से फेंक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गयी थी। 6 महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।