---Advertisement---

देश के उत्तरी भाग का भ्रमण कर सांस्कृतिक विरासत से रू-ब-रू हुए नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के छात्र

On: March 29, 2024 4:42 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के प्रंबधन और वाणिज्य विभाग (मैनेजमेंट एंड कॉमर्स) के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया.

विश्वविद्यालय में अध्ययनरत बीबीए, एमबीए और बीकॉम संकाय के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत पूर्व निर्धारित गंतव्य हिमाचल प्रदेश स्थित मनाली का दौरा किया.

प्रंबधन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ पूजा प्रसाद और वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के 150 से भी अधिक विद्यार्थियों ने भारत के उत्तरी हिस्से में स्थित हिमालय पर्वत श्रृंखला के विभिन्न भौगोलिक स्थलों का भ्रमण किया.

इस दौरान उन्होंने भारतीय भूगोल, इसकी सांस्कृतिक विरासत और भारत से संबंधित अन्य पक्षों के विषय में नवीनतम ज्ञान प्राप्त किया.

शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए डॉ पूजा प्रसाद ने बताया कि इस यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को चंडीगढ़, शिमला, कुफरी, सोलंग घाटी, कुल्लू-मनाली समेत अन्य स्थानों के भ्रमण किया. साथ ही उन्हें वहां की संस्कृति को जानने-समझने का अवसर प्राप्त हुआ.

विद्यार्थियों ने एडवेंचर कैंप में पैराग्लाइडिंग, जीप-लाइन, रॉक क्लाइंबिंग समेत अन्य खेल गतिविधियों में शामिल होकर संबंधित अनुभव प्राप्त किए.

इस भ्रमण कार्यक्रम आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने संबंधित सभी संकाय सदस्यों को धन्यवाद दिया. साथ ही विद्यार्थियों के अनुशासनपूर्ण व्यवहार के लिए उनकी प्रशंसा की है.

इस यात्रा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की यात्राओं का अपना विशिष्ट महत्व है. ऐसी यात्राएं विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक तैयारियों से हटकर वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में रहकर कुछ नया सीखने का अवसर प्रदान करती हैं.

इस आयोजन को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य अभिषेक, पी शिवानंद, मौसमी रवानी, विनय सिंह एवं अन्य संकाय सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार

धनबाद में भीषण सड़क हादसा: कार–ऑटो की टक्कर में 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर घायल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की जिला पर्यवेक्षकों की सूची, झारखंड के 20 नेता शामिल