---Advertisement---

तेज आंधी से गरीब परिवार का उजड़ा आशियाना, बाल बाल बचे परिजन

On: March 31, 2024 1:32 PM
---Advertisement---


झारखंड वार्ता न्यूज

बिशनपुर (गढ़वा):– प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की देर शाम तेज आंधी तूफान व बारिश ने कई गरीबों के आशियाने उजाड़ दिए। जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। प्रखंड क्षेत्र के अमहर पंचायत के कोचेया गांव निवासी राजकुमार मेहता का आंधी तूफान से मिट्टी का घर के सिमेंटेट सीट उजड़ गया है। जिससे हजारों का नुकसान हुआ है। वही घर के लोग बाल-बाल बच गए। तेज हवाओं से हुई ठंड में परिवार ने पूरी रात खुले आसमान के नीचे गुजारी। जानकारी के अनुसार राजकुमार मेहता बाहरी में जाकर मजदूरी का कार्य कर घर परिवार का पेट पलता है। वह कच्ची दीवार पर सीमेंटेड सीट रखकर रहता है। शनिवार रात अचानक मौसम खराब हो गया। इसी बीच तेज आंधी चली रही थी। तेज बिजली कड़क रही थी अचानक हवा के साथ छप्पर उजड़ गया। पीड़ित राजकुमार मेहता की पत्नी ने बताया कि वे एक माह पूर्व अपनी बेटी का शादी किए है। कर्ज लेकर विवाह करने के बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया है। कर्ज चुकाने के लिए उनके पति बाहरी में जाकर मजदूरी के कार्य कर रहे है। इसी बीच तेज हवाओं ने उनकी कमर तोड़ दी है। पीड़िता ने स्थानीय प्रशासन से आपदा के तहत मदद की गुहार लगाई है। इधर इस विषय में बिशुनपुरा अंचलाधिकारी संदीप मद्धेशिया ने बताया की पीड़ित परिवार के घर जाकर जांच किया जाएगा। जांच के बाद जो भी नुकसान हुआ होगा। आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा दिया जाएगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें