---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी सफलता, 9 नक्सली ढ़ेर, हथियारों का जखीरा बरामद

On: April 2, 2024 9:25 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

छत्तीसगढ़:- बीजापुर के गंगालूर क्षेत्र अंतर्गत लेंड्रा गांव के पास कोरचोली जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। इस मुठभेड़ में 9 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है और कई घायल भी हुए हैं। सुरक्षाबलों ने 9 नक्सलियों के शव के साथ एक एलएमजी स्वचालित हथियार, बीजीएल लॉन्चर, एके-47 रायफल और भारी मात्रा में अन्य हथियार, गोला-बारूद बरामद किए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने जानकारी देते हुए बताया कि, बीजापुर जिले के गंगालूर थाना अंतर्गत कोरचोली वन क्षेत्र के पास मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी के बाद कुल 9 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में बीजापुर डीआरजी, सीआरपीएफ, एसटीएफ और कोबरा टीम के सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प०बंगाल:चुनावी माहौल के बीच बीरभूम में नाबालिग से सामूहिक दरिंदगी,चिल्लाती रही काकू आपकी बेटी की तरह!,फांसी की मांग

नालंदा शर्मसार: महिला से सरेआम बर्बरता, कपड़े फाड़कर वीडियो किया वायरल; दो गिरफ्तार

दरवाजा खोलने में देरी हुई तो कसाई बना चाचा, फुल साउंड में गाना बजाया और 3 भतीजे-भतीजी को कटर से काट डाला‌

देह व्यापार के लिए बंगाल से बिहार बुलाई गई महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार; 6 नामजद

मोकामा विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में मिली जमानत

मुजफ्फरपुर: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में बुजुर्ग की मौत; थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी घायल