झारखंड

जीआरपी मुरी ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ख़बर को शेयर करें

मुरी:– राजकीय रेल थाना मुरी ने चोरी के आरोप में दिवाकर महतो, उम्र 21 वर्ष, पिता चमन महतो ग्राम रोला, पोस्ट मगनपुर, थाना गोला, जिला रामगढ़ को कांड संख्या 2/2024 धारा 379 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर पुलिस ने उपरोक्त कांड में चोरी किया गया एक एप्पल कंपनी का आईफोन, एक वनप्लस आईफोन, एक एयरफोन, एक लेडिस हैंडबैग, दो मोबाइल चार्जर, वीलपेपर, एक कुमकुम बातिली, हाथ से बजाने वाला झाल, एक चश्मा डब्बा सहित, वादिनी का आधार कार्ड एवं मंगलसूत्र को बरामद कर लिया। बताते चले की 19 -20 फरवरी 2024 को रात्रि में उक्त अभियुक्त के द्वारा रामगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन बनारस विशाखापट्टनम एक्सप्रेस में चढ़कर पीड़ित का हैंडबैग चुरा कर भाग गया था।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।