---Advertisement---

मारवाड़ी सम्मेलन सिल्ली द्वारा एकदिवसीय कैरियर काउंसलिंग का कार्यक्रम आज

On: April 4, 2024 2:52 AM
---Advertisement---

दिनेश बनर्जी

सिल्ली :-सिल्ली प्रखंड अंतर्गत 4 अप्रैल को मारवाड़ी सम्मेलन सिल्ली शाखा के सौजन्य से मैट्रिक पास छात्र-छात्राओं को आने वाले भविष्य में पढ़ाई के लिए एकदिवसीय कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज रामडेरा के सभागार में रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एचआर हेड अरुण कुमार राय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओं को बेहतर से बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए रांची से मनीष सिन्हा चैंप स्क्वायर कोचिंग सेंटर के निदेशक एवं उनकी टीम मौजूद रहेगी साथ ही साथ विशेष रूप से सीए रोहित हेतमसरिया बच्चों के बीच उनके कैरियर से संबंधित बहुत सारी महत्वपूर्ण बातों को रखेंगे। रांची यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार मुकुल चंद्र मेहता भी कार्यक्रम में बच्चों को मार्गदर्शन देंगे की किस तरह से बच्चे अपने कैरियर को सवारेंगे।इस कार्यक्रम में सिल्ली प्रखंड के नामी गिरामी स्कूल डीएवी सिल्ली, उर्सुलाईन कॉन्वेंट स्कूल, हिडालको (+ 2) स्कूल, संत माइकल(+ 2) स्कूल, आईटीसी सिंगपुर, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल सिल्ली के बच्चे मुख्य रूप से शामिल रहेंगे। मारवाड़ी सम्मेलन सिल्ली ने अभिभावकों से अपील किया है कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सभागार में भेज कर इस मार्गदर्शन का अवश्य लाभ उठाएं। उक्त जानकारी मारवाड़ी सम्मेलन के गोपाल केडिया ने दी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now