---Advertisement---

रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी पर की अभद्र टिप्पणी, भड़की बीजेपी

On: April 4, 2024 5:25 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

कैथल (हरियाणा):- बीजेपी ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पर उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि प्रमुख विपक्षी पार्टी महिलाओं से नफरत करती है। भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक वीडियो साझा किया जिसमें कांग्रेस सांसद, अभिनेत्री सह नेता के बारे में कथित तौर पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं।

कैथल में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि “हम लोगों को विधायक और सांसद आप लोग इसलिए बनाते हैं ताकि जनता की आवाज संसद में उठा सकें। कोई हेमा मालिनी तो है नहीं, कोई फ़िल्म स्टार तो हैं नहीं …..’। हम तो हेमा मालिनी का भी सम्मान करते हैं क्योंकि धर्मेन्द्र के यहां शादी कर रखी है जो बहू हैं हमारी। ये लोग कोई फ़िल्म स्टार तो हो सकते हैं। लेकिन कोई मुझे या गुप्ता जी को इसीलिए आप सांसद-विधायक बनाते हैं ताकि हम लोग आपकी सेवा कर सकें।”

अमित मालवीय ने सुरजेवाला का वीडियो साझा करते हुए कहा कि यह राहुल गांधी की कांग्रेस है, जो महिलाओं से नफरत करती है। आपको बता दें कि हेमा मालिनी इस लोकसभा चुनाव में भी मथुरा से भाजपा की उम्मीदवार हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें