---Advertisement---

NIA का बड़ा खुलासा, लाॅरेंस बिश्नोई ने झारखंड के गैंगस्टर अमन साहू से किया गठजोड़

On: April 21, 2024 7:21 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

नई दिल्ली: गुजरात के साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके सहयोगियों ने झारखंड के पलामू में स्थित सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू के साथ गठजोड़ किया है। बिश्नोई और साहू के खिलाफ कई मामलों की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इसका खुलासा किया है।

झारखंड के आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) और एनआईए गैंगस्टर अमन साहू के खिलाफ दर्ज कई मामलों की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार कई मामलों की जांच से पता चला है कि साहू और उसके गिरोह के सदस्य प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) सहित विभिन्न संगठनों को हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति करते हैं। वह जेल से अपने गिरोह के सदस्यों के माध्यम से काम कर रहा है। तिहाड़ जेल में बंद अमन साहू के एक सहयोगी ने बिश्नोई के सहयोगियों से मुलाकात की है और हाल ही में साउथ दिल्ली के एक बिजनेसमैन को रंगदारी के लिए कॉल आई और कॉल करने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू का नाम लिया। उस संबंध में मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी और जांच चल रही है।

लाॅरेंस बिश्नोई पिछले साल कई बार एनआईए की हिरासत में गया था। जांच एजेंसी के अनुसार, पूछताछ के दौरान बिश्नोई बताया कि उसके उत्तरप्रदेश के धनंजय सिंह, हरियाणा का काला जठेडी, राजस्थान का रोहित गोदारा और दिल्ली के रोहित मोई और हाशिम बाबा जैसे गैंगस्टरों के साथ भी संबंध हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में उग्रवादियों का तांडव,कई राउंड फायरिंग,मशीन में आग,पर्चा छोड़ा

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न