---Advertisement---

झारखंड के बाद यूपी में भी इंडी गठबंधन की एकता की पोल खुली, कांग्रेस सपा आप कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट

On: April 24, 2024 8:39 AM
---Advertisement---

यूपी: झारखंड के बाद उत्तर प्रदेश में भी इंडी गठबंधन की एकता की पोल खुल गई है। खबर है कि एक बैठक में अमरोहा में कांग्रेस आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई है और यह मारपीट आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह के समक्ष हुई है। कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर पुनीत को मंच से उतारने के बाद हंगामा की खबर है।अमरोहा के रहने वाले साजिद खान ने पुनीत के साथ मंच पर की जा रही बदसलूकी पर एतराज जताया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमरोहा में इंडी गठबंधन के कांग्रेस कोटे के प्रत्याशी दानिश अली के समर्थन में बैठक चल रही थी। इसी दौरान मंच पर बैठने को लेकर आम आदमी पार्टी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में मारपीट की खबर है।

बता दें कि इसके पूर्व झारखंड में गठबंधन के राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रांची प्रभात तारा मैदान में उलगुलान रैली के दौरान जमकर मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

बहरहाल जिससे झारखंड के बाद उत्तर प्रदेश में भी विपक्षी गठबंधन की एकता की पोल खुल गई है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन

मानगो नगर निगम जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रपत्र खरीदने व नामांकन की भी रेस शुरू

ऑस्ट्रेलिया में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा को काटकर ले गए चोर, 426 किलोग्राम था वजन

लोकसभा में जबरदस्त हंगामा, स्पीकर पर फेंके गए पेपर; 8 विपक्षी सासंद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड

अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, CM नीतीश के पैर छूकर लिया आशीर्वाद; देखें VIDEO